CG: NH-49 पर दिल दहला देने वाला हादसा: बारात से लौटती स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 5 की मौत—2 जवान शामिल; एक की 8 दिन पहले ही हुई थी शादी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा में देर रात NH-49 पर ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया कि गांव सुकली से लेकर नवागढ़ तक मातम फैल गया। बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ गई, और देखते ही देखते पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी।

NH-49 Accident Image: Truck Scorpio Collision Near Sukli Village Chhattisgarh

दुर्घटना जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली के पास उस समय हुई, जब नवागढ़ की ओर लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों मृतकों में राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए—सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30) और दीपक केवट (25)। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज जारी है।

सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर इलाके के ही रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी पंतोरा बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह ख़ौफ़नाक हादसा हुआ।

जांजगीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी भी की जा रही है।

जवानों की पृष्ठभूमि

राजेंद्र कश्यप हाल ही में अपनी शादी के लिए श्रीनगर पोस्टिंग से छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को ही हुई थी। वहीं पोमेश्वर जलतारे सिक्किम में पोस्टेड थे और 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी।

दर्द इस बात का भी है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और दोस्त की शादी में खुशी मनाने गए थे। लेकिन लौटते वक्त रात के सन्नाटे में यह हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J