10 माह के बेटे को जलते चूल्हे में झोंका, फिर खुद फंदे से लटकी – पूरे गांव में मचा कोहराम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ बार्डर से लगे बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में एक मां ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पहले अपने 10 माह के मासूम बेटे को जलते चूल्हे में झोंक दिया और फिर खुद साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना गुरुवार सुबह की है। 28 वर्षीय राजपति, पत्नी पतिराज निवासी ढेंगरपानी (थाना बसंतपुर, छत्तीसगढ़) बुधवार को अपने ससुराल से मायके आई थी। रात में उसने भोजन किया और अपने छोटे बेटे के साथ कमरे में चली गई, जबकि बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया।

10 माह के बेटे को जलते चूल्हे में झोंका, फिर खुद फंदे से लटकी – पूरे गांव में मचा कोहराम

रात में जब सब गहरी नींद में थे, तभी राजपति ने पहले अपने छोटे बेटे को चूल्हे में डाल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद उसने बरामदे में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। महिला का शव फंदे से झूल रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष जल चुके थे। चीख-पुकार सुनकर गांववाले भी जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है, लेकिन सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम छा गया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J