भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब STG यूनिट के पास अचानक तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में हालात इतने बिगड़ गए कि पूरा परिसर दहशत में आ गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस लाइन में आई समस्या के कारण आग तेजी से भड़क उठी। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। राहत की बात यह रही कि आग लगने से करीब एक घंटे पहले वहां काम कर रहे मजदूर ड्यूटी एरिया से बाहर निकल चुके थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, बीएसपी की चार फायर ब्रिगेड टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने देर नहीं की और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए आग को सीमित दायरे में रोकने में सफलता पाई। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई।
फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पूरी घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




