विज्ञापन

माता-पिता के बीच सो रहे 23 दिन के नवजात की दम घुटने से मौत, मां की नींद खुलने पर मंजर आया सामने..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। गजरौला क्षेत्र के एक किसान परिवार में रविवार रात नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। 23 दिन पहले जन्मे बेटे को रोज की तरह माता-पिता अपने बीच सुलाकर सो गए।

Amroha newborn dam ghutne se maut news

रात के किसी वक्त बच्चा माता-पिता के बीच दब गया और उसका दम घुटने लगा। करीब 11 बजे मां की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चा बिल्कुल शांत पड़ा है। घबराकर उसने पति को उठाया और दोनों ने उसे हिलाकर देखा, लेकिन कोई हरकत नहीं मिली।

डरे और सहमे माता-पिता तुरन्त शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मां बेहोश हो गई और पिता भी सदमे में चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार ने दंपति को सांत्वना देकर घर ले जाया। स्वजन इस दुखद हादसे से इतने टूट गए कि उन्होंने घटना की जानकारी बाहर साझा करना भी जरूरी नहीं समझा।

 ऐसी संवेदनशील और लोकल घटनाओं की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J