भिलाई : BBA छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, CFA एडमिशन के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर वसूले 9.50 लाख...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीबीए की पढ़ाई कर रही एक 18 वर्षीय छात्रा को CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उससे लाखों रुपये की वसूली भी की गई।

यह मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Bhिलाई में BBA छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, पुलिस जांच जारी

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली पहचान वाला बताकर उसे अपने जाल में फंसाया। होटल में बुलाकर उसकी मर्जी के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए गए और इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर डराया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह भिलाई के एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। बीबीए सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई गई थी, तभी उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। उसी युवती ने उसे अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से मिलवाया और कहा कि उसकी कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में पहचान है, जहां CFA कोर्स में आसानी से एडमिशन हो सकता है।

इसके बाद आरोपी से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। 9 अगस्त 2025 को आरोपी ने उसे भिलाई के होटल लैंडमार्क में CFA कोर्स का फॉर्म भरवाने के बहाने बुलाया। होटल पहुंचते ही आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि 1 नवंबर 2025 को भी धमकी देकर उसे दोबारा उसी होटल में बुलाया गया, जहां फिर से दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर उससे बड़ी रकम मांगी गई।

पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपये नगद आरोपी को दिए। इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 9.50 लाख रुपये की वसूली की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद 16 दिसंबर को सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J