भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्या आप भी गलत दिशा में आरती कर रहे हैं?
हिंदू पूजा-पद्धति में आरती को सबसे अहम माना जाता है,लेकिन अक्सर लोग आरती करते समय दिशा बदल देते हैं, जिससे पूजा का पूरा फल प्रभावित हो सकता है। आरती सिर्फ दीपक घुमाने की रस्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और वैज्ञानिक क्रिया है।
कई लोग दिशा को लेकर रहते हैं भ्रमित
जब हम पूजा में आरती करते हैं, तो दिशा को सामान्य मान लेते हैं, जबकि छोटी-सी गलती पूरी उपासना पर असर डाल सकती है। इसी वजह से जानना जरूरी है कि थाली किस दिशा में घुमानी चाहिए और क्यों।
दक्षिणावर्त आरती का वैज्ञानिक और धार्मिक आधार
आरती को पूजा का समापन माना गया है। इस दौरान दक्षिणावर्त दिशा का महत्व अपने आप में खास है।
ब्रह्मांड में ऊर्जा का प्रवाह दक्षिणावर्त माना गया है
पृथ्वी की धुरी, ग्रहों की गति और जल का भंवर इसी दिशा में चलता है
ऐसे में आरती दक्षिणावर्त करने से पूजा का कंपन बढ़ जाता है
सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक लाभ
जब आरती दक्षिणावर्त दिशा में होती है, तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। माना जाता है कि इस ऊर्जा से मन शांत होता है और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
प्रदक्षिणा और धार्मिक भाव
मंदिरों में परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्त होती है। आरती उसी भावना का रूप है। थाली को दक्षिणावर्त घुमाकर हम देवता की प्रदक्षिणा पूरी करते हैं। यह सृष्टि और जीवनचक्र के नियम से भी जुड़ा माना गया है।
नोट - यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक आस्थाओं पर आधारित है। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




