भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आप हर सुबह अपने पसंदीदा गाने सुनकर दिन की शुरुआत करते हैं, तो यह सिर्फ आपका मूड अच्छा नहीं करता, बल्कि दिमाग को उम्र बढ़ने वाली बीमारियों से भी बचा सकता है। एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि रोजाना संगीत सुनना या बजाना याददाश्त और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है।
ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी ने 10,800 से ज्यादा लोगों के डेटा पर यह अध्ययन किया। इसमें सामने आया कि नियमित संगीत सुनने वालों की कॉग्निटिव क्षमता बेहतर थी, उनमें कॉग्निटिव डैमेज का जोखिम 17% कम और एपिसोडिक मेमोरी ज्यादा मजबूत पाई गई।
शोधकर्ताओं का कहना है कि दुनिया भर में करीब 70 लाख लोग डिमेंशिया से जूझ रहे हैं और ऐसे में संगीत एक सस्ता और असरदार ब्रेन वर्कआउट बन सकता है।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि इंस्ट्रूमेंट बजाने या गाना गाने से डिमेंशिया का खतरा 35% तक कम हो जाता है। वहीं गाने सुनने और इंस्ट्रूमेंट बजाने की आदत एक साथ रखने से जोखिम 33% कम और कॉग्निटिव इम्पेयरमेंट की आशंका 22% तक कम होती है।
अध्ययन की सह-लेखिका एमा जैफा के अनुसार संगीत सुनते वक्त दिमाग के कई हिस्से एक साथ एक्टिव हो जाते हैं, जैसे पूरा दिमाग एक्सरसाइज कर रहा हो।
रिसर्च यह भी दिखाती है कि जीवन में उद्देश्य होना, हफ्ते में 35 मिनट एक्सरसाइज, सामाजिक रूप से एक्टिव रहना और रोज घर के काम करना भी दिमाग को उम्र से जुड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं।
अगर आप अपने पसंदीदा गाने सुनते हुए थोड़ी वॉक कर लें, परिवार से बातचीत करते रहें और जीवन में कोई छोटा-सा लक्ष्य तय कर लें, तो यह आपके दिमाग को लंबे समय तक हेल्दी रख सकता है। संगीत सिर्फ दिल नहीं, दिमाग को भी खुश और सुरक्षित रखने में मदद करता है।
क्या है डिमेंशिया?
डिमेंशिया या मनोभ्रंश एक ऐसी अवस्था है, जिसमें दिमाग की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं। इसके कारण व्यक्ति की याद रखने की क्षमता, सोचने का तरीका और तर्क करने की क्षमता कमजोर होने लगती है।
धीरे-धीरे यह स्थिति बढ़कर इंसान की दैनिक जिंदगी और सामान्य कामकाज को प्रभावित करने लगती है।
हालांकि उम्र बढ़ने के साथ यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन हर बुज़ुर्ग को डिमेंशिया होगा, ऐसा जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




