फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला: प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, बोले– “यहीं इस सफर को दे रहा हूं विराम”

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने नए साल की शुरुआत में ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके करोड़ों चाहने वालों को चौंका दिया है। अरिजीत सिंह ने साफ कहा है कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाएंगे और कोई नया असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे।

अपने इस फैसले की जानकारी अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि इतने सालों तक श्रोताओं से मिले प्यार और समर्थन के लिए वह दिल से आभारी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब वह प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर आगे काम नहीं करेंगे और इसी जगह इस सफर को विराम दे रहे हैं।

Arijit Singh announces retirement from playback singing

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट में इसे एक बेहद खूबसूरत यात्रा बताया और कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए फैंस का धन्यवाद भी किया।

इसके बाद एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा कि भगवान उनके प्रति बहुत मेहरबान रहे हैं। उन्होंने खुद को अच्छे संगीत का प्रशंसक बताया और कहा कि आगे वह एक छोटे कलाकार के तौर पर और सीखना चाहते हैं तथा अपने दम पर ज्यादा काम करना चाहते हैं।

अरिजीत ने यह भी साफ किया कि वह संगीत बनाना बंद नहीं कर रहे हैं। उनके कुछ पुराने कमिटमेंट अभी बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे, इसलिए आने वाले समय में इस साल उनकी कुछ रिलीज़ जरूर देखने को मिलेंगी।

इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मायूसी साफ नजर आ रही है। लोग अपने पसंदीदा गायक के फैसले पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके गानों को याद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला अरिजीत सिंह के करियर का एक अहम मोड़ है, क्योंकि उन्होंने अपने गीतों से लाखों दिलों पर राज किया है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अरिजीत सिंह भविष्य में किस रूप में संगीत से जुड़े रहेंगे। फिलहाल उनके इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है और हर कोई उनके अगले कदम को लेकर कयास लगा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J