भिलाई में कार को तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर,डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, विधायक के पोता-पोती समेत पांच घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार हाईवा ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह दुर्घटना भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 स्थित बिजली नगर पुलिया के पास रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई। कार क्रमांक सीजी-07 बीसी 1197 में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता-पोती भी शामिल थे।

CG News Bhilai Highwa Car Accident

बताया गया कि विधायक के पुत्र धनंजय कोर्सेवाड़ा के बच्चे सुजल कोर्सेवाड़ा, आदिती, स्वाती और उनके साथ जानवी कार से रायपुर जा रहे थे। डबरा पारा ब्रिज चढ़ने से पहले हाईवा क्रमांक सीजी-10 बीडब्ल्यू 4690 का चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कार को बार-बार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

जैसे ही कार भिलाई-तीन स्टेशन के सामने बिजली नगर पुलिया के पास पहुंची, हाईवा चालक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे दिलीप पटेल, मुकेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में कार चालक दिलीप के सिर और हाथ में चोट आई है। वहीं सुजल कोर्सेवाड़ा के हाथ में, जानवी के सिर में चोट आई है, जबकि स्वाती और आदिती को भी हल्की चोटें लगी हैं।

कार चालक दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि घटना के समय वे एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

उन्होंने यह भी बताया कि एक बच्ची के सिर में चोट आने पर उसका एमआरआई कराया गया है। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित हैं और घर पर हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J