भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव से सामने आई एक अनोखी घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। यहां एक प्राचीन मंदिर में एक कुत्ता लगातार 120 घंटे तक हनुमान जी और मां दुर्गा की मूर्तियों की परिक्रमा करता रहा, जिससे लोग इसे ‘चमत्कारी’ मानने लगे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता बीते पांच दिनों से मंदिर परिसर में बिना कुछ खाए-पिए लगातार परिक्रमा कर रहा था। दिन-रात चलती इस परिक्रमा के चलते कुत्ता कमजोर हो गया और आखिरकार थककर गिर पड़ा। इसके बाद मंदिर समिति ने उसे सम्मान के साथ गद्दे पर लिटाकर रजाई ओढ़ा दी।
यह खबर फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते माहौल मेले जैसा बन गया। लोग भगवान के साथ-साथ कुत्ते के आगे भी मत्था टेकने लगे और उसे प्रसाद व रुपये-पैसे चढ़ाने लगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि कुत्ते पर किसी दैवीय शक्ति की कृपा है, इसलिए उससे मन्नतें भी मांगी जा रही हैं। मंदिर के बाहर खिलौनों और प्रसाद की दुकानें भी सज गई हैं।
लगातार भूखे रहने के कारण कुत्ते की हालत गंभीर होती चली गई। उसने दूध और रोटी तक खाने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पशु चिकित्सकों को बुलाया गया।
पशु चिकित्सक डॉ. अश्वनी चित्रांश ने बताया कि कई दिनों से कुछ न खाने की वजह से कुत्ते के शरीर में पानी और मिनरल्स की भारी कमी हो गई है। उसकी जान बचाने के लिए ग्लूकोज, मल्टी-विटामिन की ड्रिप के साथ ‘फ्रूट थेरेपी’ शुरू की गई है, ताकि जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिल सकें।
फिलहाल मंदिर परिसर में आस्था और अंधविश्वास के बीच की रेखा धुंधली होती नजर आ रही है। जहां एक ओर विज्ञान इसे कुत्ते की शारीरिक स्थिति से जोड़कर देख रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की भीड़ इसे चमत्कार मानकर पूजा में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




