भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना की आशंका से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार जियो पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 27 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। युवक की शर्ट खुली हुई थी और बेल्ट भी खुली अवस्था में मिली। जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में युवक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक वहां कैसे पहुंचा और कहां से आया था, इस बिंदु पर भी जांच जारी है।

इस मामले में CSP छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत होता है। उनके अनुसार संभव है कि युवक वॉशरूम के लिए गया हो, जहां अटैक आने पर उसने जूते उतारे और गर्मी के कारण शर्ट के बटन खोले हों। वहीं लेटने के बाद उसकी मौत हो गई और शव उसी अवस्था में बरामद हुआ।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी भी तरह के आपराधिक संकेत नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J