भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर,छत्तीसगढ़ में कक्षा चौथी की परीक्षा को लेकर उठा विवाद अब बड़े प्रशासनिक एक्शन में बदल गया है। अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में एक बहुविकल्पीय प्रश्न के विकल्प में “राम” शब्द शामिल होने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत सामने आई थी।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने वाली शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
जांच में प्रश्न पत्र निर्माणकर्ता शिखा सोनी, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नकटी (खपरी), विकासखण्ड तिल्दा, जिला रायपुर को दोषी पाया गया। वहीं प्रश्न पत्र की मॉडरेशन की जिम्मेदारी निभा रही नम्रता वर्मा, सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को आयोजित ‘गदर’ डिबेट में लल्लूराम डॉट कॉम और News 24 MP-CG के सलाहकार संपादक संदीप अखिल ने इस मुद्दे पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कांग्रेस, बीजेपी और बजरंग दल के प्रतिनिधियों से भी सवाल-जवाब किए गए थे।
विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की गई।
दोषी शिक्षिका शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में गलती स्वीकार करते हुए बताया कि प्रश्न के विकल्प में “रामू (RAMU)” की जगह गलती से “राम (RAM)” अंकित हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंग्रेजी शब्द में “U” छूट जाने के कारण यह त्रुटि हुई, जो पुनः जांच के दौरान भी नजर में नहीं आ सकी। उन्होंने किसी भी धर्म या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के इरादे से इनकार करते हुए खेद प्रकट किया और क्षमा मांगी।
इसी तरह मॉडरेटर नम्रता वर्मा ने भी अपने स्पष्टीकरण में बताया कि जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कक्षा चौथी अंग्रेजी के दो सेटों में से एक सेट का चयन किया गया था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पहले से मौजूद थे। विकल्पों को यथावत रखते हुए जांच के दौरान यह त्रुटि अनजाने में छूट गई। उन्होंने भी भविष्य में अधिक सावधानी बरतने का आश्वासन देते हुए क्षमा याचना की है।
इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा को सही और अनुभवी शिक्षक का चयन नहीं करने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। वहीं शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर के प्राचार्य को भी उपयुक्त मॉडरेटर शिक्षक का चयन नहीं करने पर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




