चंबा जिले के भरमौर इलाके में भारी बर्फबारी के दौरान एक व्यक्ति की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान उसका पालतू कुत्ता चार दिनों तक अपने मालिक के शव के पास बैठा रहा और उसे अकेला नहीं छोड़ा।
जब चार दिन बाद बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। बर्फ से ढका शव जमीन पर पड़ा था और उसके पास उसका बेजुबान साथी पहरे की तरह डटा हुआ था। इन चार दिनों में न तो उसने कुछ खाया और न ही अपनी जगह छोड़ी।
इस दौरान कुत्ते ने न सिर्फ बर्फीले तूफान का सामना किया, बल्कि जंगली जानवरों से भी अपने मालिक के शव की रखवाली करता रहा। जब रेस्क्यू टीम शव को उठाने आगे बढ़ी, तो शुरुआत में कुत्ता आक्रामक हो गया। उसे लगा कि शायद कोई उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने आया है। काफी मशक्कत और पुचकारने के बाद जब उसे भरोसा हुआ कि ये लोग मदद के लिए हैं, तब जाकर वह वहां से हटा।
इस वफादारी और समर्पण की कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। जहां एक ओर मामूली विवादों में इंसान इंसान की जान लेने से भी नहीं हिचकता, वहीं इस बेजुबान ने रिश्तों की सच्चाई की एक अनोखी मिसाल पेश कर दी।
मृतक की पहचान पीयूष के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई और कुत्ते के साथ पहाड़ पर वीडियो शूट करने गया था। इसी दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव बरामद किए। इसके बाद पीयूष का शव और जीवित कुत्ते को हेलिकॉप्टर के जरिए भरमौर लाया गया। वहीं उसके साथ गए दूसरे युवक का शव भरमाणी माता के पहाड़ में मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



