जानकारी के मुताबिक यह धमकी जिला उपायुक्त शिमला को ई-मेल के जरिए भेजी गई। मेल में लिखा गया कि अगर मुख्यमंत्री रिज मैदान पहुंचकर तिरंगा फहराते हैं, तो उन पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। ई-मेल मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
धमकी के बाद थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के माध्यम से ई-मेल थाने तक पहुंचते ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि यह ई-मेल एक गुमनाम आईडी से भेजा गया है। साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञ मेल के स्रोत, IP एड्रेस और लोकेशन का पता लगाने में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान संभव है, भले ही उसने VPN जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया हो।
इस बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज मैदान में आयोजित होना है, जो शहर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थल माना जाता है। धमकी के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, BNS की धाराओं के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी को कड़ी सजा का प्रावधान है। झूठी धमकी देना, सरकारी कामकाज में बाधा डालना और लोक शांति भंग करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



