भिलाई : तंत्र-मंत्र के नाम पर दु-ष्क-र्म,जबरन शादी! थाने से फरार तांत्रिक गिरफ्तार! नाम बदलकर रह रहा था, दुर्ग पुलिस ने निकाला जुलूस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई,थाने से भागने के बाद महीनों से फरार चल रहा तांत्रिक आखिरकार दुर्ग पुलिस के शिकंजे में आ गया। नाम बदलकर छिपे इस आरोपी को पुलिस ने बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम हेमंत अग्रवाल (41) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला है। आरोपी पर अपहरण, दु-ष्क-र्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं। इससे पहले भिलाई-3 थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन मौका पाकर वह थाने से फरार हो गया था।

थाने से फरार तांत्रिक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस जुलूस

फरारी के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में भी रहा। बाद में वह बलौदाबाजार पहुंचा, जहां नाम बदलकर गीतपुरी इलाके में रह रहा था। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस ने रेड कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 19 नवंबर 2025 को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर परिवार के संपर्क में आया था। तंत्र-मंत्र के जरिए समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उसने युवती को सम्मोहित किया।

आरोप है कि आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दु-ष्क-र्म किया। युवती की मर्जी के बिना आर्य समाज में जबरन शादी भी कराई गई। इस दौरान युवती दो से तीन बार गर्भवती हुई, जिसका आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया।

19 नवंबर को आरोपी कार से दिनदहाड़े युवती को घर से उठा ले गया। कोंडागांव और दंतेवाड़ा घुमाने के बाद वह उसे रायपुर ले गया। जब मामला मीडिया में आया, तो आरोपी युवती पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगा। 21 नवंबर को पुलिस ने रायपुर से दोनों को बरामद किया।

इसके बाद भिलाई-3 थाना से मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस को चकमा देकर वह अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा और छत्तीसगढ़ से बाहर भी गया। इसी दौरान उसके बलौदाबाजार में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J