विज्ञापन

भिलाई में बिना सेफ्टी इलेक्ट्रिक काम बना जानलेवा: करंट से युवक की मौत, 3 साल बाद दुकान संचालक पर केस दर्ज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई,इलेक्ट्रिक काम के दौरान की गई एक छोटी सी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में अब तीन साल बाद पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला साल 2022 का है, जब सुपेला निवासी शाबिर अहमद दुकान में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान संचालक द्वारा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के उससे बिजली का काम कराया जा रहा था।

बिना सेफ्टी इलेक्ट्रिक काम के दौरान करंट से युवक की मौत – दुर्ग सुपेला न्यूज़

पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2022 को शाबिर अहमद (22 वर्ष) सुपेला मस्जिद (नूर) के पीछे स्थित जुबैर कुरैशी की दुकान में इलेक्ट्रिक कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद शाबिर को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी ले जाया गया। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इलाज के दौरान उसी दिन दोपहर 1:48 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सुपेला थाना पुलिस ने धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मर्ग क्रमांक 110/2022 दर्ज कर जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया, जबकि मृत्यु का संभावित माध्यम इलेक्ट्रिक शॉक दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों, प्रत्यक्षदर्शियों और पंचों के बयान लिए।

जांच में यह भी सामने आया कि दुकान संचालक जुबैर कुरैशी द्वारा शाबिर अहमद से बिना दस्ताने, गमबूट और हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरणों के ही बिजली का काम कराया जा रहा था।

पुलिस का निष्कर्ष है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी ही इस हादसे की मुख्य वजह बनी। यदि जरूरी सेफ्टी उपाय अपनाए जाते, तो युवक की जान बच सकती थी।

प्रथम दृष्टया लापरवाही से मृत्यु का मामला पाए जाने पर सुपेला थाना पुलिस ने जुबैर कुरैशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अस्पताल से मिले मेडिकल मेमो, एमएलसी रिपोर्ट, मर्ग डायरी और अन्य दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J