भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पत्नी को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाने का सपना देखने वाले एक पति की कहानी अब विवाद और आरोपों में उलझ गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है।
यूपी हापुड़ की रहने वाली पायल रानी ने अपने पति गुलशन समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि उससे 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जा रही थी।
यह मामला सुनने में किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है। ठीक उसी तरह जैसे फिल्म सूर्यवंशम में पति अपनी पत्नी को अफसर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फर्क बस इतना है कि यहां कहानी का दूसरा हिस्सा लोगों को हैरान कर रहा है।
पति गुलशन का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई में पूरा सहयोग किया और उसे दारोगा बनने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन आरोप है कि पत्नी के यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने के दो साल बाद ही उसी पर दहेज और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
पूरा मामला हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा का है। गुलशन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और खुद को झूठे केस में फंसाए जाने का आरोप लगाया।
वहीं बरेली में तैनात पत्नी पायल रानी ने 10 नवंबर 2025 को हापुड़ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति गुलशन समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम हैं। यह प्रकरण अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




