MBBS की सनक में युवक ने उठाया खौफनाक कदम! दिव्यांग कोटे से एडमिशन पाने काट लिया पैर का पंजा! पर्सनल डायरी और प्रेमिका ने खोली पोल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, जौनपुर।एमबीबीएस में दाखिला पाने की सनक ने एक युवक को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जौनपुर में एक 24 वर्षीय युवक ने खुद ही अपने पैर का पंजा काट लिया, ताकि दिव्यांग कोटे से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सके।

यह मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर का है। यहां रहने वाले सूरज भास्कर (24) के बाएं पैर का पंजा कटे होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुरुआती तौर पर युवक ने मारपीट की कहानी बताई, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

Jaunpur MBBS Case – Youth Cut Own Foot for Disability Quota Admission

पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सूरज के बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आया। बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शक हुआ और गहराई से जांच की गई। कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, प्रेमिका के बयान और युवक की निजी डायरी से पूरे मामले का चौंकाने वाला सच सामने आया।

पुलिस के अनुसार सूरज भास्कर डीफार्मा कर चुका है और नीट की तैयारी कर रहा था। वह 2026 में हर हाल में एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहता था। दिव्यांग कोटे का लाभ पाने के लिए उसने खुद को दिव्यांग बनाने का फैसला किया और अपने बाएं पैर का पंजा काट लिया।

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि सूरज के साथ रात 12 बजे मारपीट हुई है। जब वह सुबह उठा तो उसका पैर का पंजा कटा हुआ था और केवल एड़ी बची थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच में सामने आया कि पंजा बहुत ही साफ-सुथरे तरीके से काटा गया था। हथियार से वार के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मशीन का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस को खेत में कुछ इंजेक्शन भी मिले, जो एनेस्थिसिया से जुड़े हो सकते हैं। सूरज डीफार्मा कर चुका है और इंजेक्शन लगाना जानता है।

पुलिस ने सीडीआर, बीटीएस और टावर डंप की भी जांच की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से साफ हुआ कि रात में सूरज के पास कोई नहीं आया था और मारपीट की घटना नहीं हुई थी। चिकित्सकीय परामर्श के बाद भी उसकी कहानी संदेह के घेरे में आई।

जांच में यह भी सामने आया कि सूरज की एक प्रेमिका है, जिससे वह शादी करना चाहता था। अक्टूबर में वह बीएचयू भी गया था, जहां दिव्यांगता से जुड़े दस्तावेज बनवाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। निराश होकर लौटने के बाद उसने यह खतरनाक फैसला किया।

पुलिस को सूरज की एक निजी डायरी भी मिली है, जिसमें वह अपने हर काम को लक्ष्य बनाकर लिखता था। डायरी में उसने 2026 में एमबीबीएस में दाखिला लेने और शादी से जुड़ी बातें भी लिख रखी थीं। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरा हुआ मिला है।

सीओ सिटी ने बताया कि घटना के बाद सूरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इलाज के बाद परिजनों ने उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास की एफआईआर में अब अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी। पुलिस को गुमराह करने वाले सूरज भास्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J