हादसा तड़के करीब 3 बजे ग्राम रतेसरा के पास हुआ। दो ट्रक तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रकों के केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। हालत ऐसी थी कि ड्राइवर का शव केबिन काटकर बाहर निकालना पड़ा।
यह मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि मृतकों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात संभालते हुए यातायात बहाल करने की कोशिश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम को हटाया जा सका।
पुलिस के अनुसार, जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो पाया। मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस मार्ग की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



