भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज। महाकुंभ के बाद अब प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर रुद्राक्ष बेचने वाली युवती सोशल मीडिया पर छा गई है। माघ मेले में माही नाम की लड़की रुद्राक्ष बेचते हुए वायरल हो गई है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर ‘मोनालिसा की छोटी बहन’ कहने लगे हैं।
अपने आकर्षक नाक-नक्श और हल्के मेकअप के चलते माही यूट्यूबर्स की नजरों में आ गई। देखते ही देखते उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। हालांकि, जो पहचान उसे मिली, वही अब उसके रोजगार में परेशानी बन गई है।
माही का कहना है कि लोग उसके पास रुद्राक्ष माला खरीदने नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो बनाने आ रहे हैं। दिनभर वह लोगों से घिरी रहती है, लेकिन बिक्री लगभग ठप हो गई है।
पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान इंदौर की मोनालिसा रुद्राक्ष बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अपने आकर्षक रूप के कारण वह यूट्यूबर्स की नजर में आई और कुछ ही समय में सोशल मीडिया सनसनी बन गई। इस बार माघ मेले में मोनालिसा तो नहीं आई, लेकिन उसकी जगह माही चर्चा में आ गई है।
माही प्रयागराज की ही रहने वाली है और शनिवार को पौष पूर्णिमा के दिन पहले स्नान के दौरान माघ मेले में रुद्राक्ष बेचने पहुंची थी। उसने थोड़ा मेकअप किया हुआ था। मेले में पहुंचते ही यूट्यूबर्स ने उसे घेर लिया और वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
सोशल मीडिया ने दिया नया नाम
माही की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। पूरे दिन लोग उसके पीछे घूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसका असली नाम छोड़कर उसे ‘मोनालिसा की छोटी बहन’ कहना शुरू कर दिया।
सुर्खियों में आने के बाद माही खुश भी दिखी, लेकिन उसने साफ कहा कि उसका धंधा चौपट हो गया है। माही के मुताबिक वायरल होना अच्छा लग रहा है, लेकिन वह जिस मकसद से मेले में आई थी, वह पूरा नहीं हो पा रहा।
गरीबी बनी सबसे बड़ी चिंता
माही ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और रुद्राक्ष बेचकर ही अपने परिवार का खर्च चलाती है। उसने सोचा था कि मेकअप करने से ग्राहक ज्यादा आएंगे और बिक्री बढ़ेगी, लेकिन उल्टा लोग सिर्फ वीडियो बनाकर चले जा रहे हैं।
पहचान बनी परेशानी भी
माही का कहना है कि यह पहचान अब उसके काम में बाधा बन गई है। हमेशा लोगों से घिरे रहने के कारण ग्राहक उसके पास माला खरीदने नहीं आ पा रहे। हालांकि, इस पहचान से उसे थोड़ी उम्मीद भी है। माही कहती है कि अगर मोनालिसा को अपनी मंजिल मिल सकती है, तो शायद उसे भी कभी अपनी मंजिल मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




