भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी,मथुरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जेब में जिंदा कोबरा सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर के सामने जेब से सांप निकालते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
यह चौंकाने वाला मामला मथुरा के नगला शिवाजी इलाके का है। यहां रहने वाले ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार राजपूत को उसके घर के पास ही जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया था।
सांप के काटने के बाद दीपक ने कोबरा को पकड़ लिया और उसे अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद वह खुद ई-रिक्शा चलाकर इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल पहुंचकर जब डॉक्टर ने उससे परेशानी पूछी, तो दीपक ने जेब से जिंदा कोबरा निकालते हुए कहा कि “डॉक्टर साहब, मुझे इसी सांप ने काटा है।” सांप देखते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
डॉक्टरों ने साफ कहा कि जब तक वह सांप को बाहर नहीं छोड़ता, तब तक इलाज नहीं किया जाएगा। इस पर दीपक भड़क गया और हाथ में सांप लेकर हंगामा करने लगा।
कोबरा सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी डर गए। हालात बिगड़ते देख बमुश्किल दीपक को समझाया गया, जिसके बाद उसने सांप को एक डिब्बे में बंद किया।
इसके बाद डॉक्टरों ने दीपक का इलाज शुरू किया। इलाज पूरा होने के बाद दीपक को घर भेज दिया गया। दीपक का कहना है कि उसे पहले भी कई बार सांप और बिच्छू काट चुके हैं, लेकिन उस पर जहर का असर नहीं होता है।
गौरतलब है कि कोबरा सांप बेहद खतरनाक होता है और इसके काटने से इंसान की जान जा सकती है। इसका जहर बहुत तेज माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




