छग : 25 साल छोटी पत्नी ने पुराने झगड़ों में लिया खौफनाक फैसला, सोते पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, फिर रची झूठी कहानी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां पत्नी ने सोते हुए पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।

यह पूरा मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है, जो गंगद्वारी गांव का निवासी था। आरोप है कि पत्नी रूजेश्वरी राजपूत (26) पति की प्रताड़ना से परेशान थी और दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

Mungeli me patni dwara sote pati ki kulhadi se hatya ka mamla, police jaanch jaari

बताया गया कि आजूराम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने रूजेश्वरी से दूसरी शादी की थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में आपसी विवाद बढ़ने लगे।

घटना 23-24 जनवरी की दरम्यानी रात की है। आजूराम खाना खाने के बाद नव-निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में गया था और रात करीब 12 बजे घर लौटकर सो गया। आरोपी पत्नी के मुताबिक, रात लगभग 3 बजे वह टॉयलेट के लिए उठी और पुराने झगड़ों को लेकर उसने पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी।

24 जनवरी को रूजेश्वरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में घर में घुसकर उसके पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों से पूछताछ में दंपती के बीच लगातार विवाद की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस का शक पत्नी पर गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रूजेश्वरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे के आधार पर खून से सनी साड़ी और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर 25 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J