भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब बैंक, रेलवे, एसएससी और छत्तीसगढ़ व्यापम जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।
यह फ्री कोचिंग रायपुर स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में राजीव युवा उत्थान योजना के तहत संचालित की जा रही है। इस योजना के लिए पात्र अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 30, जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें रखी गई हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
चयनित विद्यार्थियों को हर महीने ₹1000 की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही उसके पास संबंधित वर्ग का जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने वाले की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसने स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हो।
इस योजना का लाभ शासकीय सेवा में कार्यरत व्यक्ति नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी या उसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक विद्यार्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर (पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास/डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन) या सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक 40 में कार्यालयीन समय पर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




