भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग को गहरे शोक में डाल दिया है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके अचानक चले जाने से विभाग और इलाके में मातम का माहौल है।
यह हादसा सोमवार 19 जनवरी को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ। थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा निजी यात्रा पर थे और भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे।
इसी दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश की। कुत्तों से खुद को बचाने के प्रयास में वे अचानक सड़क पर आ गए और उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
नंदलाल पैकरा मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे। वे एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे की सूचना के बाद से भरतपुर पुलिस के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
पुलिस विभाग द्वारा पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनके निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




