50 साल से नहीं सोया ये शख्स! दर्द का भी नहीं होता अहसास, अजीबोगरीब मामला बना मेडिकल साइंस के लिए चुनौती..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रीवा से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ मेडिकल साइंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां रहने वाले एक शख्स का दावा है कि वह पिछले करीब 50 सालों से एक पल के लिए भी नहीं सोया है।

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहनलाल द्विवेदी मेडिकल साइंस के लिए एक अनोखी चुनौती बन गए हैं। उनका कहना है कि बीते 50 सालों में उन्हें कभी नींद नहीं आई, इसके बावजूद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

50 साल से नहीं सोया शख्स रीवा – Medical Mystery Rewa News Image

मोहनलाल द्विवेदी का दावा है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं है। इतना ही नहीं, उनके शरीर में दर्द का अहसास भी लगभग खत्म हो चुका है। चोट लगने पर भी उन्हें पीड़ा महसूस नहीं होती।

पत्नी को भी कम आती है नींद
इस अजीबोगरीब मामले में एक और हैरानी की बात यह है कि मोहनलाल की पत्नी नर्मदा द्विवेदी भी 24 घंटे में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही सो पाती हैं।

मोहनलाल बताते हैं कि शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी इस समस्या को किसी से साझा नहीं किया। वे पूरी रात जागते रहते थे, लेकिन आंखों में न जलन होती थी और न ही रोजमर्रा की गतिविधियों पर कोई असर पड़ता था। बाद में उन्होंने यह बात परिवार वालों को बताई।

पहले परिजनों ने झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन जब कोई राहत नहीं मिली तो उन्हें डॉक्टरों को दिखाया गया। रीवा, जबलपुर से लेकर दिल्ली और मुंबई तक के बड़े अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन तमाम जांचों के बाद भी डॉक्टर उनकी इस बीमारी की वजह नहीं खोज पाए।

मेडिकल साइंस भी हैरान
75 वर्षीय मोहनलाल द्विवेदी की स्थिति को देखकर मेडिकल साइंस भी असमंजस में है। मेडिकल साइंस के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को 24 घंटे में 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन मोहनलाल का दावा है कि उन्होंने 50 सालों में एक बार भी नींद नहीं ली।

इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्हें किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं हुई है और उनकी दिनचर्या आम लोगों की तरह सामान्य है। वह ज्यादातर समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं और देर रात तक छत पर टहलते रहते हैं।

नौकरी से रिटायरमेंट तक का सफर
मोहनलाल की 1973 में लेक्चरर के पद पर नौकरी लगी थी। इसके कुछ समय बाद जुलाई महीने से उनकी नींद पूरी तरह गायब हो गई। 1974 में उन्होंने एमपीपीएससी क्वालिफाई कर नायब तहसीलदार का पद संभाला और वर्ष 2001 में ज्वाइंट कलेक्टर पद से रिटायर हुए।

इस पूरे मामले पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा का कहना है कि मानसिक रोग विभाग में नींद से जुड़ी समस्याओं का अध्ययन किया जाता है। यदि किसी परिवार में यह समस्या हो, तो इसके अनुवांशिक होने की भी संभावना हो सकती है।

उनका कहना है कि नींद न आने के हजारों कारण हो सकते हैं और पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नींद न आना और दर्द का अहसास न होना किस वजह से हो रहा है। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन 50 साल तक न सोने का दावा सभी को हैरान जरूर कर रहा है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J