दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में 33 व्यक्तिगत पुरस्कार और 27 विभागीय दक्षता शील्ड दी गईं। अलग-अलग विभागों और यूनिटों के कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
दुर्ग को बेस्ट मेजर स्टेशन के साथ-साथ बेस्ट इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो का सम्मान भी मिला। भाटापारा ने बेस्ट पी-वे डिपो, टीआरडी डिपो और क्रू लॉबी का अवार्ड हासिल किया।
इसी क्रम में बालोद को बेस्ट वर्क्स डिपो, दल्लीराजहरा को बेस्ट हेल्थ यूनिट, भानुप्रतापपुर को बेस्ट माइनर स्टेशन और दाधापारा को बेस्ट स्टेशन यूनिट का अवार्ड दिया गया।
भिलाई ने सबसे ज्यादा अवार्ड जीतकर सबका ध्यान खींचा। यहां बेस्ट रेलवे हॉस्पिटल (बीएमवाय), सिग्नल डिपो, कैरिज एंड वैगन डिपो, सेफ्टी कंप्लीट डिपो, सेफ्टी कंप्लीट शेड, रनिंग रूम (बीएमवाय), रेलवे इंस्टीट्यूट और बेस्ट आरयूबी/सेफ्टी से जुड़ी यूनिट को सम्मान मिला।
27 विभागीय शील्ड अलग-अलग स्टेशनों और यूनिटों को मिलने से साफ है कि रायपुर मंडल का प्रदर्शन किसी एक बड़े शहर तक सीमित नहीं रहा। भानुप्रतापपुर, दाधापारा और दल्लीराजहरा जैसे छोटे स्टेशन भी बेहतर प्रदर्शन में पीछे नहीं रहे।
सेफ्टी और हेल्थ से जुड़े विभागों को बड़ी संख्या में अवार्ड मिलना इस बात का संकेत है कि रेलवे अब केवल संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान दे रहा है। स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करना फ्रंटलाइन स्टाफ के योगदान को मान्यता देने जैसा रहा।
सुपेला गेट आरयूबी-442 को बेस्ट एक्जीक्यूटेड प्रोजेक्ट का अवार्ड मिलना इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और ‘गति शक्ति’ जैसी योजनाओं के जमीनी असर को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

