विज्ञापन

चर्चित सास-दामाद लव अफेयर मामले में नया मोड़: 10 महीने पहले 18 साल छोटे दामाद संग गई सास, अब बहनोई के साथ फुर्र, 2 लाख कैश-जेवर ले जाने का आरोप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अलीगढ़ का चर्चित सास-दामाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 10 महीने पहले दामाद के साथ घर छोड़ने वाली महिला अब नए मोड़ के साथ चर्चा में आ गई है। इस बार आरोप है कि वह बहनोई के साथ चली गई और 2 लाख रुपये नगद व जेवरात भी साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय सरिता 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे दामाद राहुल के साथ फु.र्र हो गई थी। यह मामला उस वक्त इलाके में खूब चर्चा का विषय बना था।

अलीगढ़ सास-दामाद मामला नया मोड़

राहुल और सरिता अलीगढ़ से निकलकर बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे। राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। 6 फरवरी को राहुल काम पर गया था। आरोप है कि पीछे से “मैडम” एक बार फिर घर छोड़कर चली गईं।

राहुल का कहना है कि सरिता अपने साथ 2 लाख रुपये कैश और कीमती जेवरात लेकर गई है। अब उसका आरोप है कि वह अपने बहनोई (जीजा) के साथ चली गई है।

कैसे शुरू हुई थी कहानी?
पूरी कहानी अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी। राहुल की शादी मनोहरपुर की एक लड़की से तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी बातचीत अपनी होने वाली सास सपना देवी से होने लगी।

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी से महज 12 दिन पहले सास सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ चली गई।

जब मामला थाने पहुंचा तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। मडराक थाने में सपना देवी ने अपने पति और परिवार को छोड़कर राहुल के साथ रहने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों बिहार चले गए थे।

अब नया मोड़
करीब 10 महीने बाद कहानी ने नया रुख ले लिया। 6 फरवरी को सरिता के फिर से घर छोड़ने की खबर सामने आई। राहुल का आरोप है कि इस बार वह बहनोई के साथ गई है और साथ में नकदी व जेवरात भी ले गई है।

पुलिस ने क्या कहा?
राहुल ने दादों थाने पहुंचकर गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने फिलहाल दखल देने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना बिहार की है, इसलिए मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस मामले में आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस ही करेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J