भिलाई थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर कैंप-1 की रहने वाली तीनों बालिकाएं 06 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थीं। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 221/2026 एवं 222/2026 के तहत गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, गवाहों से पूछताछ की और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश जारी रखी।
इस दौरान रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ, जीआरपी) और चाइल्ड लाइन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद रेलवे पुलिस की सहायता से तीनों बालिकाओं को उसलापुर, जिला बिलासपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
नियमानुसार तीनों बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है। सूचना मिलते ही परिजन दुर्ग पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
पूरे अभियान में थाना सुपेला पुलिस, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई, गठित विशेष टीमों और रेलवे पुलिस की सक्रिय भूमिका को सराहा जा रहा है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से जुड़ी किसी भी असामान्य स्थिति या गुमशुदगी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



