विज्ञापन

प्रसव पीड़ा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम,खुद पेट पर वार कर बच्ची को जन्म दिया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा सहन न कर पाने पर एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

जानकारी के अनुसार, बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव की रहने वाली 34 वर्षीय ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। करीब छह माह पहले उनके पति बड़कऊ का निधन हो चुका है।

Bahraich Emergency Medical Case बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला और नवजात का उपचार

दर्द असहनीय होने पर महिला ने धारदार औजार से अपने पेट पर वार कर नवजात बेटी को बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला और नवजात को भर्ती कर इलाज शुरू किया। डॉक्टर राजेश सोनकर और डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला ने किसी धारदार हथियार से पेट को नुकसान पहुंचाया था। फखरपुर सीएचसी से रेफर होकर आई महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है और उसे महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J