जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर बसे मेढ़की गांव में कुछ सप्ताह पहले चुगली की वजह से दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। चौक-चौराहों पर बैठकर की गई आपसी टिप्पणियों और एक-दूसरे के खिलाफ कही गई बातों ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया था।
ग्राम समिति ने प्रस्ताव पारित किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी के खिलाफ चुगली करते पाया जाता है, तो उस पर 5,000 रुपए का दंड लगाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम गांव में शांति, सौहार्द और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
सरपंच मंजूलता परस साहू, ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी धनराज साहू और चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि गांव का माहौल खराब न हो और भाईचारा कायम रहे, इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
गांव में पहले से ही श-रा-ब को लेकर सख्ती लागू है। श रा ब बेचने और सार्वजनिक स्थान पर पीने पर 10,000 रुपए का जुर्माना तय है। जुर्माने की राशि जनहित के विकास कार्यों में खर्च की जाती है। नियमों की हर महीने समीक्षा भी की जाती है।
इस बार की बैठक में यह भी तय किया गया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में श रा ब पीकर शामिल होने वालों पर 5,000 रुपए का फाइन लगाया जाएगा। साथ ही सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करने का निर्णय भी कायम है।
इस पहल पर अपर कलेक्टर अजय किशोर ने कहा कि ग्रामीणों ने गांव की बेहतरी और शांति के उद्देश्य से यह निर्णय लिया होगा। यह गांव समिति का अपना नियम है, इस पर प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
गांव के लोग मानते हैं कि यह कदम आने वाले समय में आपसी विवाद को कम करेगा और मेढ़की को एक शांत और सौहार्दपूर्ण गांव बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

