छग में सनसनीखेज मामला: बीमारी से बेड पर पड़ी 64 साल की महिला से गैंग-रे-प,खुद से उठने-बैठने तक में असमर्थ है महिला! मकान मालिक और साथी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 साल की बुजुर्ग महिला, जो गंभीर बीमारी के चलते लंबे समय से बेड पर है, उसके साथ दरिंद-गी की गई। महिला अकेली रहती थी और खुद से उठने-बैठने तक में असमर्थ थी।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में पूरी तरह लाचार थी। खाना-पीना तक खुद से नहीं कर पाती थी और वॉशरूम जाने में असमर्थ होने के कारण डायपर पहनती थी। परिवार न होने के कारण वह पूरी तरह अकेली थी।

Balodabazar Old Woman Crime Case Update

कमरे में घुसकर की वारदात

घटना 6 फरवरी की दोपहर की है। जिस मकान में महिला किराए से रहती थी, उसी मकान का मालिक अपने एक साथी के साथ कमरे में पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने महिला के कपड़े उतारकर उसके साथ गत काम किया।

इसी दौरान पास में रहने वाली एक पड़ोसी महिला अचानक वहां पहुंची। उसने देखा कि आरोपी बुजुर्ग महिला के प्रावेट पार्ट को छू रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ये हैं आरोपी

  1. मोहन दास पंजवानी (64 वर्ष) – निवासी डेयरी के पास, गैस गोदाम रोड (मकान मालिक)

  2. श्याम यादव (45 वर्ष) – निवासी नयापारा, मकान मालिक का साथी

बीमारी के बाद दूसरों के सहारे जीवन

बताया गया कि बुजुर्ग महिला पहले आसपास के घरों में कपड़े-बर्तन साफ करने का काम करती थी। बीमारी के बाद वह पूरी तरह असहाय हो गई। जिन घरों में वह पहले काम करती थी, वहीं के लोग उसे खाना, पानी और दवा का इंतजाम कर देते थे।

2 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला की असहाय स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जरूरी फॉरेंसिक सबूत भी जुटा लिए गए हैं।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 64(2)(k) और 332(b) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J