विज्ञापन

CG में खौफनाक वारदात: रात भर घर नहीं लौटी 5वी पत्नी! पति ने ह.त्.या कर शव जंगल में फंदे से लटकाया, पति और साथी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चरित्र पर शंका ने एक और घर उजाड़ दिया। बलरामपुर जिले के झपरा गांव में पति ने अपनी पांचवीं पत्नी की ह.त्.या कर दी और बाद में शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

छग के बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव में गुना राम (58) और बंधनी बाईं (50) मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। बंधनी आरोपी की पांचवीं पत्नी थी। इससे पहले एक पत्नी की मौ.त हो चुकी थी, जबकि अन्य उसे छोड़कर जा चुकी थीं। बंधनी पिछले करीब 20 साल से उसके साथ रह रही थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी और वे पूजा-पाठ भी करवाते थे।

बलरामपुर झपरा गांव में पत्नी की ह.त्.या मामला

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करने लगा था। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

12 फरवरी की रात विवाद बढ़ गया। आरोपी ने गुस्से में पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका और डंडे से पी.ट.ाई की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौ.त हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी लखन कुम्हरिया (50) के साथ मिलकर शव को जंगल में ले जाकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया।

11 फरवरी को पत्नी बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन जब वह वापस आई तो पति नाराज हो गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और घटना हो गई।

12 फरवरी की शाम ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौ.त की प्रकृति ह.त्.यात्मक बताई गई।

जांच के दौरान महिला की पहचान बंधनी के रूप में हुई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

सब इंस्पेक्टर केपी सिंह के अनुसार, विवाद उस स्थान पर शुरू हुआ जहां उसकी भैंस बंधी रहती थी। इसके बाद रास्ते में ही आरोपी ने पत्नी की ह.त्.या कर दी। शव को करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर फंदे से लटका दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(v) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J