भिलाई गैंग-रेप का एक और आरोपी गिरफ्तार ! 8 सालों से 13 साल की नाबालिग के साथ हो रही थी दरिंदगी,दो पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई,13 साल की किशोरी से वर्षों तक दु-ष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद से लगातार जांच के दायरे में है और पुलिस एक-एक कर आरोपियों तक पहुंच रही है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। अब एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

Bhilai rape case mein ek aur aaropi girftar, 23 saal ki yuvti ka mamla

बताया गया कि पीड़िता की ओर से पिछले दिनों महिला थाना दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर 11 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग आठ वर्षों तक उसके साथ सामूहिक दु-ष्कर्म होता रहा।

महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा मामले की लगातार विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की भूमिका प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे चिन्हित किया।

पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव निवासी गोविंद सिंह नागवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J