मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है, जो भिलाई की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और रील बनाती थी, लेकिन उसका यह शौक पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।
जानकारी के अनुसार, अंजली अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह गृहिणी थी, जबकि पति प्राइवेट काम करता है। 30 जनवरी को भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर विवाद हुआ।
शाम को जैसे ही बच्चे ट्यूशन के लिए घर से निकले, अंजली ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे लौटे तो उन्होंने मां को फंदे से लटका देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व पति को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर पहुंची छावनी थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को अंजली का अंतिम संस्कार किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। उसने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट डाली थी। बताया गया है कि दिसंबर महीने में भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, तब उसने धतूरा खा लिया था। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी जान बच गई थी। इसके बाद से वह चिड़चिड़ी रहने लगी थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
दूसरी घटना:
इसी थाना क्षेत्र से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 श्याम नगर इलाके में 27 वर्षीय युवती नीतू कोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नीतू अपने दो भाइयों के साथ रहती थी। घटना 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच के तहत परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



