जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से मंगलवार रात लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। आईजी रामगोपाल गर्ग खुद मौके पर पहुंचे और अफसरों को दिशा-निर्देश देते रहे।
जांच के दौरान ग्राम उरतुम के पास कारोबारी की लूटी हुई कार बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने शहर और आउटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों को ट्रेस किया।
पता चला कि वारदात में उपयोग की गई बाइक और कार चोरी की थी। बाइक अंबिकापुर में पदस्थ नगर सैनिक राकेश चौबे के नाम पर दर्ज थी, जिसे 13 फरवरी को मैनपाट से चोरी किया गया था। वहीं सफेद इको वैन अकलतरा थाना क्षेत्र से एक दिन पहले चोरी हुई थी।
लुटेरों को पकड़ने 10 टीमें अलग-अलग एंगल से जांच में जुटीं। टेक्निकल टीम ने यूपी, बिहार और झारखंड रूट पर काम किया। होटल और लॉज की जानकारी जुटाई गई। टॉवर डंप, फिंगरप्रिंट मिलान और एफएसएल इनपुट पर भी जांच आगे बढ़ाई गई।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि गैंग स्कॉर्पियो में भी पीछा कर रहा था। कारोबारी की कार छोड़कर आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले। इसके बाद पुलिस उसी दिशा में सक्रिय हो गई।
जांच में दिसंबर महीने में होटल कारोबारी लखन लाल देवांगन उर्फ निटी के साथ हुई घटना से भी तार जुड़े। उस केस में मध्यप्रदेश के अनूपपुर से गगनदीप बंसल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि विजय लाम्बा, आमीर और शकील फरार बताए गए।
इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना हुई। तकनीकी इनपुट के आधार पर UP पुलिस से मदद मांगी गई। मिर्जापुर में संदिग्ध वाहन का पीछा किया गया।
बताया जा रहा है कि भागने के दौरान बदमाशों ने पिस्टल से फा यरिंग की, जिस पर पुलिस को जवाबी फा यरिंग करनी पड़ी। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद दहशत में आए लुटेरों ने सरेंडर कर दिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तरप्रदेश पुलिस आज मिर्जापुर में पूरे मामले का खुलासा करेगी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद बिलासपुर पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितना सोना और लूट का माल बरामद हुआ है।
इधर, सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी आईजी रामगोपाल गर्ग से मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद सभी से मुलाकात करेंगे। एसएसपी रजनेश सिंह ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।शहर में इस बड़ी लूट के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



