विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे छोटा सांप! नूडल जितना पतला ‘अधेलुआ’ देख हैरान रह गए लोग!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दुनिया की सबसे छोटी प्रजाति का सांप यहां नजर आया, जो आकार में नूडल जितना पतला बताया जा रहा है।

मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला का है। 19 फरवरी को इस दुर्लभ सांप का रेस्क्यू किया गया। पेंड्रा के चौबेपारा में रहने वाले मजदूर महिपाल कोल के घर माचिस की डिब्बी में यह सांप बैठा मिला। बताया गया कि वह जीभ लपलपा रहा था।

Chhattisgarh Smallest Snake Rescue

घटना के बाद मजदूर ने तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर द्वारिका कोल ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

द्वारिका कोल के अनुसार, यह सांप पूरी तरह से ब्लाइंड होता है और इसे ‘अधेलुआ सांप’ कहा जाता है। आकार में यह माचिस की तीली से भी पतला होता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रजाति मुख्य रूप से बारबाडोस द्वीप तक सीमित मानी जाती है। हालांकि पेंड्रा क्षेत्र में यह सांप पहले भी 2-3 बार निकल चुका है।

द्वारिका कोल ने बताया कि यह इतना छोटा होता है कि एक सिक्के पर भी आ सकता है। इसकी पहचान पहली बार साल 2006 में की गई थी, जबकि यह प्रजाति पहले से मौजूद थी।

यह सांप अंधा और गैर-विषैला होता है। जमीन के नीचे रहना इसे पसंद है। आमतौर पर इसे दीमक और चींटियों के लार्वा खाते देखा जाता है।

दुर्लभ होने के कारण इसे अक्सर विलुप्ति की कगार पर माना जाता है, लेकिन शोधकर्ता समय-समय पर इसे ढूंढ निकालते हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J