विज्ञापन

छग : स्कूल में खतरनाक खेल! ब्लेड-पिन से 35 छात्रों ने काटे हाथ, प्रिंसिपल को नोटिस!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने खेल-खेल में अपने हाथों पर ब्लेड, पिन और कांटों से निशान बना लिए। घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

मामला कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का है। स्कूल प्रबंधन को जब बच्चों के हाथों पर कटे-पीटे जैसे निशान दिखे, तो तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। जांच में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के हाथों पर ब्लेड या पिन से बने गहरे निशान पाए गए।

कुरूद ब्लॉक के दहदहा स्कूल में छात्रों की जांच करती डॉक्टरों की टीम

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों ने एक-दूसरे को टास्क दिया था। इसके बाद बबूल के कांटे, ब्लेड और पिन से हाथों पर निशान बनाए गए। हालांकि पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

इस घटना के बाद डीईओ अभय जायसवाल ने प्राचार्य और प्रधान पाठक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला नशा, अंधविश्वास या किसी काले जादू से जुड़ा नहीं है, बल्कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठाया।

मामला 13 फरवरी को सामने आया था और 16 फरवरी को जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। 18 फरवरी को डॉक्टरों की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की जांच की। एसडीएम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। वहीं अभिभावकों ने चिंता जताई है कि बच्चे घर पर ऐसा व्यवहार नहीं करते। उन्होंने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

फिलहाल बच्चों और परिजनों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि 13 फरवरी को जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था। 16 तारीख के बाद से काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच चल रही है। किसने प्रेरित किया और क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं डीईओ ने कहा कि रिपोर्ट मांगी गई है और जांच के दौरान बच्चों के हाथों में कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए जाने का दावा भी किया है। हालांकि स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को चिंतित कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता सबसे जरूरी है। ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें 

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J