बारात में डीजे की तेज धुन और घोड़ी ने डरकर कुंए में लगा दी छलांग! दूल्हे ने कूदकर बचाई जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी की खुशियों के बीच एक पल ऐसा भी आया, जिसने बारात में शामिल हर शख्स की सांसें थाम दीं। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में डीजे की तेज आवाज से बि.द.की घोड़ी कु.एं में जा गिरी, हालांकि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जा.न ब.चा ली।

यह मामला खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर का है। रविवार को ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब 2 बजे दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात आगे बढ़ रही थी। ढोल-डीजे की तेज धुनों पर बाराती नाचते-गाते चल रहे थे।

इसी दौरान अचानक तेज गानों की आवाज से घोड़ी घबरा गई और संतुलन खो बैठी। कुछ ही पलों में घोड़ी पास ही स्थित खुले कुएं की ओर भागी और उसमें जा गिरी। घोड़ी पर सवार दूल्हे ने खतरे को भांपते हुए तुरंत छलांग लगा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुएं में पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से घोड़ी का रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव से लगी कोटवार की शासकीय भूमि पर स्थित है। करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल भी गिर चुका है। कुछ महीने पहले कोंडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने इस कुएं को लेकर ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत कराया था, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुएं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से लोगों और पशुओं को बचाया जा सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J