पहला हादसा भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा गेट के पास हुआ। पद्मनाभपुर निवासी राकेश दुबे अपनी पत्नी अनीता दुबे और दो साल की मासूम बेटी सोनम के साथ बाइक से रायपुर से दुर्ग लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ट क्कर मार दी।
दूसरी घटना धमधा क्षेत्र के खैरागढ़ मार्ग पर हुई। ग्राम बरहापुर से दो सगे भाई, जगन्नाथ साहू और रोहित साहू, बाल कटवाने धमधा जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ट क्कर मार दी।
दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगन्नाथ की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दोनों भाइयों के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 20 फरवरी को साहू समाज का सामूहिक विवाह होना था। खुशियों के माहौल में अचानक छाया यह मातम पूरे गांव को झकझोर गया।
सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
इन दो हादसों के बाद पूरा दुर्ग-भिलाई शहर गम और दुख में डूबा हुआ है। अगर आप भी सड़क पर निकलें तो सतर्क रहें। ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

