पहला मामला ग्राम केसरा का है, जहां एक किसान की लाश उसके ही खेत में संदिग्ध हालात में मिली। मृतक की पहचान केसरा निवासी अमरसिंह साहू (50), पिता कार्तिक साहू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शनिवार शाम खेत में श-व देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं। चोट की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वार किया गया हो सकता है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। रविवार को पुलिस अधिकारी और जवान दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। श-व को पोस्टमार्टम के लिए पाटन अस्पताल भेज दिया गया है। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
वहीं दूसरा मामला दुर्ग शहर के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है। चिखली स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे शनिवार को लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के बाएं हाथ पर ‘गौतम चंद’ नाम गोदना से लिखा हुआ है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है।
दोनों मामलों ने जिले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है और सच सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

