विज्ञापन

भिलाई में साइबर ठ-गी का बड़ा खुलासा! म्यूल अकाउंट गैंग बेनकाब, 13 पासबुक-18 एटीएम कार्ड बरामद

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में साइबर अ पराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए अवैध लेनदेन करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड, कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास की गई।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 13 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 5,700 रुपए नकद मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गिरोह साइबर ठ गों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध कमाई कर रहा था।

दुर्ग में म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश

जामुल थाना को 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक दूसरों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर संदिग्ध लेनदेन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। इससे साइबर ठ गी के नेटवर्क की पुष्टि हुई।

जब्त खातों का सत्यापन समन्वय पोर्टल पर किया गया। जांच में पता चला कि दो पासबुक और एक चेकबुक से जुड़े खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार और गुजरात में साइबर धो खाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों के साइबर अ पराधियों से जुड़ा हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24) निवासी अहमद नगर कैंप-02 छावनी, हिमांशु पटेल (31) निवासी सेक्टर-01 भिलाई भट्टी, पुट्टा राकेश बाबू (27) निवासी भीमावरम, वेस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश और शुभम स्वाई (20) निवासी सुंदरगढ़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ‘म्यूल अकाउंट’ ऐसे बैंक खाते होते हैं जिन्हें लालच या कमीशन के बदले साइबर अ पराधियों को उपयोग के लिए दिया जाता है। ठ गी से हासिल रकम पहले इन खातों में ट्रांसफर होती है, फिर एटीएम या अन्य माध्यम से निकालकर आगे भेजी जाती है। इस तरह असली अ पराधी पर्दे के पीछे रहते हैं और खाता धारक कानूनी कार्रवाई की जद में आ जाते हैं।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को भी अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड उपयोग के लिए न दें। थोड़े से लालच में उठाया गया कदम बड़े अ पराध का हिस्सा बन सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J