विज्ञापन

भिलाई: एकतरफा प्यार में खौफनाक कांड! मंदिर से लौट रही युवती पर कटर से ह-म-ला, 60 टांके… ICU में जिंदगी की जंग!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, नेवई में एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। मंदिर से पूजा कर लौट रही एक युवती पर युवक ने कटर से ता.ब.ड़.तो.ड़ हमला कर दिया। शरीर पर करीब 60 टांके आए हैं और युवती ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

मामला Durg जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेन्द्र यादव पिछले करीब छह सालों से युवती को परेशान कर रहा था। शादी हो जाने के बाद भी वह बातचीत करने का दबाव बना रहा था।

मंदिर से लौटती युवती पर कटर से ह-म-ला, 60 टांके

पीड़िता की शादी वर्ष 2023 में रायपुर निवासी युवक से हुई थी। वह अपने पति के साथ Raipur में रह रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह अपने पिता के घर शिवपारा स्टेशन मरोदा, नेवई आई हुई थी।

15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इंदा चौक के पास एक गली में आरोपी ने उसे रोक लिया और बात करने की कोशिश की। मना करने पर उसने धमकी देते हुए कटर से हमला कर दिया।

हमले में युवती की गर्दन, दाहिने हाथ की कलाई, गाल और पसली के पास गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार उसके शरीर पर लगभग 60 टांके लगे हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि अगर वह झुककर खुद को नहीं बचाती तो आरोपी उसकी ज.ा.न ले लेता। छोटी बहन मनीषा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था और पहले भी परिवार को धमकियां दे चुका था।

परिजनों के मुताबिक आरोपी वर्ष 2020 से लगातार पीछा कर रहा था। कॉलेज के समय से वह परेशान करता था। शादी के बाद जब भी युवती मायके आती, वह फिर से सक्रिय हो जाता। आरोपी का घर पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर दूर बताया गया है।

पीड़िता का पति मंत्रालय में प्यून है। पिता सेल्समैन हैं, भाई निजी नौकरी करता है और बहन एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि परिवार को कार्रवाई पर पूरा भरोसा नहीं है।

परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J