जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को प्रदेशभर में सरकार की ओर से 6,412 शादियां कराई गई थीं। इसी दिन कांकेर जिले में एक पहले से विवाहित जोड़े ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए फिर से विवाह कर लिया।
यह मामला पखांजूर क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत प्रेमनगर निवासी सुदीप विश्वास और ग्राम पीवी 64 निवासी स्वर्णा मिस्त्री ने 3 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से पहले ही विवाह कर लिया था। विवाह के बाद युवती अपने पति के साथ रह रही थी।
इसके बावजूद दोनों ने सामूहिक विवाह योजना में पंजीयन कराया और 10 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में दोबारा सात फेरे ले लिए। मामला सामने आने के बाद आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
आवेदन सेक्टर हरनगढ़ से किया गया, जबकि नियम के अनुसार वधू पक्ष की स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन अनिवार्य है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेक्टर सुपरवाइजर ने बिना गहन जांच के आवेदन स्वीकार कर लिया। पंचायत से अविवाहित होने का प्रमाण पत्र लिया गया, लेकिन वास्तविक वैवाहिक स्थिति की पुष्टि नहीं की गई।
वायरल तस्वीरों में वर-वधू सिंदूर और बंगाली परंपरा के अनुसार पोला पहने दिखाई दे रहे हैं, जो पहले से विवाहित होने का संकेत देते हैं। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में फर्जी पंजीयन से सरकारी राशि गलत हाथों में चली गई।
मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोटिस जारी कर राशि वसूली के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास परियोजना, कोयलीबेड़ा-2 पखांजूर द्वारा जारी पत्र में जांच के दौरान दोबारा विवाह करने की पुष्टि की बात कही गई है।
35 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि में से 15 हजार रुपए तत्काल वापस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन के भीतर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित हितग्राही के खिलाफ गबन की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच जारी होने और दोषियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

