घर में काम करने वाली मेड ने रची चोरी की साजिश, दुर्ग में 20 लाख के सोने-हीरे पार, 24 घंटे में गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : घर के भीतर भरोसे को तोड़कर की गई बड़ी चोरी का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पुराने विश्वास का फायदा उठाकर घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है।

Padmanabhpur mein home maid chori case, 20 lakh ke gold diamond baramad

इस मामले में प्रार्थी राहुल जैन, निवासी पद्मनाभपुर ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण गायब हो गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एक महिला को संदेह के घेरे में लिया। महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी। घर के सदस्यों के भरोसे का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कविता देशलहरे (36 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए।

जप्त किए गए आभूषणों में हीरे जड़ी सोने की एक चैन, दो मंगलसूत्र, एक नेकलेस, दो जोड़ी कान के झुमके, एक चांदी का करधन, एक बड़ी पायल, एक छोटी पायल और दो बिछिया शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J