विज्ञापन

CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पाक बॉर्डर से 200 मीटर दूर हेरोइन नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!ड्रोन से गिरता था ‘सूखा नशा’

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, पंजाब बॉर्डर से जुड़ा                                             मास्टरमाइंड गिरफ्त में..

(छग) बिलासपुर पुलिस को नशे के कारोबार पर बड़ी कामयाबी मिली है। जिस नेटवर्क के जरिए ‘सूखा नशा’ शहर तक पहुंच रहा था, उसके मास्टरमाइंड को पंजाब से पकड़ लिया गया है। यह गिरफ्तारी सीधे अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े इलाके से हुई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

कुछ दिन पहले चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था। इसके बाद वह अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर इसे बेचता था। तीनों को जेल भेजकर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

पाकिस्तान बॉर्डर से 200 मीटर दूर पकड़ा गया हेरोइन सप्लायर मास्टरमाइंड, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस को सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला। जांच की कड़ियां जोड़ते हुए टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची। थाना खेमकरण क्षेत्र से बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं। इसके बाद इन्हें अलग-अलग राज्यों में खपाया जाता है। इसी नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन बिलासपुर तक पहुंच रही थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम उसे ट्रेन के जरिए ला रही है।

होली पर्व को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। शराब और गांजा के साथ-साथ ‘सूखे नशे’ यानी हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप शहर में पहुंच सकती है, जिसे आयोजनों और पार्टियों में खपाने की कोशिश हो सकती है।

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से मुख्य सप्लायर की पहचान हुई। अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और बाहरी राज्यों से जुड़े कनेक्शन को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J