विज्ञापन

किडनैपर बंदर! कुत्तों के मासूम बच्चों को उठा ले जाता है बंदर, 15 दिन से दहशत..रेस्क्यू टीम भी परेशान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे रोड स्थित सरकारी आवास कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से एक बंदर की हरकतों ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

बताया जा रहा है कि बंदर अब तक दो कुत्ते के पिल्लों को उठा चुका है। इस घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है और लोग अपने बच्चों को लेकर भी सतर्क हो गए हैं।

Panipat Monkey Puppy Rescue Case

करीब दो हफ्ते पहले बंदर ने काले-सफेद रंग के एक छोटे पिल्ले को उठा लिया। वह उसे लेकर छतों और पेड़ों पर घूमता रहा। स्थानीय निवासी गौरव के अनुसार, बंदर एक छत से दूसरी छत पर कूदता रहता था। हालांकि वह पिल्ले को नुकसान नहीं पहुंचा रहा था, लेकिन उसे छोड़ भी नहीं रहा था।

पिल्ले को बचाने के लिए गौरव ने करनाल की एनजीओ ‘रॉकस्टार फैमिली’ के संचालक पवन शर्मा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पवन शर्मा अपनी रेस्क्यू टीम, एंबुलेंस और जरूरी सामान के साथ पानीपत पहुंचे।

टीम ने देखा कि बंदर सरकारी कॉलोनी की एक छत पर पिल्ले को गोद में दबाए बैठा है। करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जैसे ही कोई पास आता, बंदर पिल्ले को लेकर दीवार, पेड़ या बिजली के खंभे पर चढ़ जाता।

आखिरकार टीम ने चालाकी से बंदर को खाने का लालच दिया। जैसे ही बंदर फल लेने के लिए झुका, टीम के सदस्य ने फुर्ती दिखाकर पिल्ले को छुड़ा लिया। इस दौरान बंदर ने आक्रामक होने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से स्थिति संभाल ली।

लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि अगले दिन बंदर ने एक और पिल्ले को उठा लिया। इस बार उसका व्यवहार ज्यादा खतरनाक बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर पिल्ले को लेकर पानी की टंकी में कूद गया। कुछ पल के लिए लगा कि पिल्ला डूब जाएगा, लेकिन थोड़ी देर बाद बंदर उसे बाहर लेकर आ गया।

दोबारा सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम करनाल से पानीपत पहुंची। लेकिन इस बार बंदर और सतर्क था। उसने टीम और उनकी वर्दी को पहचान लिया था। जैसे ही टीम की गाड़ी नजर आती, वह पिल्ले को लेकर गायब हो जाता।

करीब 7 घंटे तक चले इस चूहे-बिल्ली जैसे घटनाक्रम में टीम को सफलता नहीं मिल सकी। बंदर एक हाथ से लोगों द्वारा फेंका गया खाना खाता रहा और दूसरे हाथ से पिल्ले को सीने से लगाए रखा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J