यह मामला मेरठ के खैरनगर इलाके का है। गूलर वाली गली निवासी प्रॉपर्टी डीलर फारुक के बेटे मोहम्मद कैफ को पबजी खेलने की आदत लग चुकी थी। शुक्रवार रात वह कानों में हेडफोन लगाकर लगातार गेम खेल रहा था। परिजनों ने उसे कई बार टोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना मोबाइल में ही लगा रहा।
रात करीब तीन बजे अचानक कैफ बेड से नीचे गिर गया और अचेत हो गया। यह देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अत्यधिक टेंशन के कारण उसका BP 300 से ज्यादा हो चुका है।
डॉक्टरों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर का सीधा असर दि.मा.ग पर पड़ा और नस फ.ट गई। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली लेकर पहुंचे, जहां दो दिन तक चले इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौ.त हो गई।
कैफ के जीजा शाहिद ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौ.त के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में सन्नाटा छाया हुआ है।
परिजनों के मुताबिक, कैफ को ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने के लिए कई बार समझाया गया था। करीब चार महीने पहले उसे पबजी खेलने की लत लगी थी। इससे पहले वह सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाया करता था। एक लत छूटी तो वह दूसरी डिजिटल लत में फंस गया, जिसने आखिरकार घर का चिराग बुझा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



