जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मोहम्मद शहीद नाम के कुम्हार को इनकम टैक्स विभाग की ओर से डाक के जरिए नोटिस भेजा गया। जब उन्होंने किसी जानकार से नोटिस पढ़वाया, तब पता चला कि उन्हें 1 करोड़ 25 हजार रुपये का टैक्स जमा करना है।
बताया गया है कि उन्हें 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का GST नोटिस मिला है। यह नोटिस केंद्रीय माल एवं सेवा कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर की ओर से जारी हुआ है।
नोटिस मिलने के बाद परिवार परेशान है। मोहम्मद शहीद ने खुद को साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया है। उनका कहना है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई है।
उन्होंने साफ कहा है कि उन्होंने किसी के साथ कोई पार्टनरशिप या बड़ा कारोबार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच और न्याय की मांग की है।
रघुवीरगंज बाजार निवासी मोहम्मद शहीद का घर और कार्यस्थल बेहद साधारण है। वहां की स्थिति देखकर आर्थिक हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। परिवार का कहना है कि एक अनपढ़ व्यक्ति के लिए करोड़ों का लेन-देन करना संभव नहीं है।
इस मामले ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। अगर आप भी ऐसे मामलों से जुड़ी खबरें जानना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक साझा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



