विज्ञापन

जिस साड़ी में थी मां की ममता, वही बना हादसे की वजह! 4 साल की बच्ची की झूले में फंसकर मौ-त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर माता-पिता का दिल दहला दिया है। साड़ी के झूले में खेलती 4 साल की मासूम रिद्धिमा की जिंदगी पलभर में थम गई और परिवार की खुशियां उड़ गईं।

मामला रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जामपाली निवासी रामलाल सारथी की पत्नी अपनी 4 साल की बेटी रिद्धिमा सारथी के साथ घर पर थीं। घर में रिद्धिमा के खेलने के लिए साड़ी का झूला बंधा हुआ था, जिसमें वह अक्सर खेलती और झूलती थी।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को रिद्धिमा घर में अकेली रह गई थी, क्योंकि उसकी मां पास की दुकान से कुछ सामान लेने गई हुई थी। इसी दौरान रिद्धिमा ने खुद ही झूला निकालने की कोशिश की। झूला हटाते समय अचानक उसका गला उसी में फंस गया।

मासूम खुद को छुड़ा नहीं सकी और वहीं उसकी मौ-त हो गई।कुछ देर बाद जब मां घर लौटी, तो उसने रिद्धिमा को झूले में फंसा देखा। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घर में खेलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह घटना एक बड़ी सीख भी छोड़ गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J