जानकारी के मुताबिक, श्यामनगर-देवरी मार्ग पर पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आने की शिकायत स्थानीय लोगों को हो रही थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत की तलाश की तो नहर के पास झाड़ियों में एक ला.श दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
इस मामले से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया है। युवती के पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय सुमन नागरची का श.व 2 फरवरी को उसके ग्राम धूमा स्थित घर की बाड़ी में पेड़ पर लटका मिला था। सुमन भी 30 जनवरी से लापता बताया गया था।
सुमन शादीशुदा था, लेकिन विवाद के बाद पत्नी से अलग रह रहा था। वह रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अपने मामा के घर रहकर पिकअप ड्राइवर का काम करता था। अब पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।
युवती के शव की स्थिति को देखते हुए ह.त्.या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने बताया कि श्यामनगर-देवरी मार्ग के पुल के नीचे नहर किनारे युवती की सड़ी-गली ला.श मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला ह.त्.या का है या आ.त्म.ह.त्या का।
इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सच्चाई क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। ऐसे ही विश्वसनीय और स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



